Wednesday, February 25, 2026
Home बड़ी खबर ओडिशा के बालासोर जिले में हुआ दर्दनाक रेल हादसा, अब तक 288...

ओडिशा के बालासोर जिले में हुआ दर्दनाक रेल हादसा, अब तक 288 लोगों की मौत, 850 से अधिक घायल।

ओडिशा – ओडिशा के बालासोर जिले में दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, बाहानगा स्टेशन के निकट शुक्रवार शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर हावड़ा-शालीमार एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे अब तक 288 लोगों की मौत हो गई, जबकि 850 से ज्यादा लोग घायल हैं। ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) शुक्रवार शाम को बालासोर जिला अंतर्गत बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। इस हादसे में 288 की मौत हो गई है, जबकि 850 लोगों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शनिवार की सुबह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि रेलवे, NDRF, SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी है। फिलहाल, हमारा ध्यान बचाव कार्य पर है। राहत और बचाव कार्य खत्म होने के बाद ही बहाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

पहले से ही बहाली के लिए मशीनें तैनात हैं। बेंगलुरु से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस के साथ कोरोमंडल एक्सप्रेस की टक्कर हुई। खड़गपुर डीआरएम ने इसकी पुष्टि की है। पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस बेपटरी हुई थी, जिससे बेंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में दोनों ट्रेन के 12 कोच बेपटरी हो गए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2