Homeब्रेकिंग न्यूज़एमबीए की छात्रा ने लिखा 9 पेज का सुसाइड नोट, खुदखुशी...

एमबीए की छात्रा ने लिखा 9 पेज का सुसाइड नोट, खुदखुशी का कारण पढ़ कर आपकी आँखों में आ जायेंगे आंसू

खबर इंदौर की है, सभी को मालूम है की युवाओ में खुदखुशी का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले कई दिनों में हमें कोई न कोई सुसाइड की ख़बर पढने को मिलती रहती है. लेकिन सोचने की बात यह है कि आखिर ऐसा क्या कारण है जो आज की पीड़ी इतनी कमज़ोर पड़ चुकी है जो अपनी जान देने को उतावली रहती है?

मन की ज़िन्दगी में अब स्ट्रेस और डिप्रेशन इतना बढ़ता जा रहा है कि जिसको सहन करना किसी के बस की बात नहीं रही. कुछ ऐसा ही मामला हाल ही में एक बार फिर से हमारे सामने आया है.

आपको बता दे की यहाँ इंदौर के हॉस्टल में रह रही एक एमबीए की छात्रा ने बीते गुरुवार को खुदखुशी कर ली. इतना ही नहीं, इस छात्रा ने मरने से पहले अपने माँ बाप के लिए आखिरी ख़त भी पीछे छोड़ दिया. पुलिस की माने तो छात्र ने एक नहीं बल्कि पूरे नौ पेज सुसाइड नोट अपने माँ बाप को लिखा हैं जिसमे अपनी पूरी ज़िन्दगी शेयर की थी और साथ ही में अपने मरने की माफ़ी भी मांगी थी. चलिए जानते हैं आखिर ये पूरा मामला क्या था जो इतनी पढ़ी-लिखी और समझदार लड़की को अपनी जीवन लीला समाप्त करनी पड़ गयी…

इस नो पेज के ख़त में उसने अपने माँ बाप को अपनी मौत की वजह बताने के साथ साथ उनसे माफ़ी भी मांगी थी. मृतिका ने अपने ख़त में लिखा था की-

माँ मैं आपको थैंक्यू कहना चाहती हूँ. आपने और पापा ने मुझे इतना प्यार दिया और मेरा इतना साथ दिया. भले ज़िन्दगी में कितनी भी प्रोब्लम्स आई, आप दोनों ने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा, हमेशा मेरा हाथ थामे रखा. लेकिन, माँ-पापा मुझे माफ़ कर देना इतना सब करने के बावजूद भी मैं आपको अकेला छोड़ कर हमेशा के लिए आपसे दूर जा रही हूँ

जानिए क्या है मामला 

ख़ुदकुशी करने वाली लड़की का नाम मांडवी है. मांडवी नें गुरुवार की सुबह अपने हॉस्टल रूम में खुद को फांसी लगा के दुनिया को अलविदा कह दिया. जिसके बाद हॉस्टल में पुलिस को बुलवाया गया और वहां पुलिस को मांडवी का लिखा 9 पेज का आखिरी खत मिला. मामले की जांच के बाद पुलिस को पता चला कि मांडवी अपनी तबियत को लेकर अक्सर परेशान रहती थी और 4 महीने पहले ही इस हॉस्टल में शिफ्ट हुई थी. हॉस्टल के ओनर हर्ष छाबडा ने बताया कि “सुबह मांडवी का कमरा बंद था. हमने बहुत खटखटाया लेकिन जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो हमने वार्डन से दूसरी चाबी मंगवा कर गेट खोला. तब वहां हमे मांडवी की लाश पंखे से लटकती हुई मिली और हमने तुरंत पुलिस को मांडवी की ख़ुदकुशी की सूचना दी.”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular