Homeराज्यउत्तराखण्डएमडीडीए वीसी वंशीधर तिवारी की पहल पर एमडीडीए सभागार में हुआ रक्तदान...

एमडीडीए वीसी वंशीधर तिवारी की पहल पर एमडीडीए सभागार में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन।

देहरादून – डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण भी मरीजों की मदद को आगे आया है। आज उपाध्यक्ष एमडीडीए वंशीधर तिवारी की पहल पर प्राधिकरण सभागार में दून मेडिकल कॉलेज के सहयोग से एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की।


विदित हो कि शहर में डेंगू का लगातार प्रभाव बढ़ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डेंगू से बचाव हेतु व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हुए हैं। डेंगू में रक्त एवं प्लेटलेट्स की उपलब्धता की महत्ता को देखते हुए एमडीडीए के उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने विगत दिवस दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना से दूरभाष पर वार्ता की और आश्वस्त किया था कि डेंगू के खिलाफ लड़ाई में पूरा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण परिवार भी शहरवासियों के साथ खड़ा है।
इसी क्रम में प्राधिकरण सभागार में उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी व सचिव मोहन सिंह बर्निया की मौजूदगी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़चढ़कर कर भाग लेते हुए रक्तदान किया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular