हरिद्वार/रुड़की – रुड़की में आज भारतीय किसान यूनियन अंबावता के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल अंबावता भी शामिल रहे प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के किसानों के साथ वादाखिलाफी की है।
जब तीनों कृषि कानून रद्द किए गए थे तब सरकार ने किसानों से वादा किया था कि एमएसपी पर भी कानून बनाया जाएगा। और सरकार के द्वारा एक कमेटी बनाई गई है जिसमें भाजपा के सारे लीडर ले लिए गए हैं।
वहीं उन्होंने कहा कि जब हम कृषि कानूनों के विरुद्ध सड़कों पर आंदोलन कर रहे थे तो यह वही लोग हैं जो उसका विरोध कर रहे थे सरकार के पक्ष में। वहीं उन्होंने कहा कि हम पूरे देश के किसानों को संगठित करेंगे और आंदोलन करेंगे। और आगामी 22 अगस्त को पार्लिमेंट पर गिरफ्तारी देंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में संविधान खतरे में है किसान खतरे में है और देश भी खतरे में है। तो हमारे सामने आंदोलन के सिवा कुछ बचता नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मौजूदा सरकार किसान विरोधी है और अगर यह इसी ढर्रे पर चलेगी तो किसान इसका विरोध करेंगे और सत्ता से उखाड़ कर फेंक देंगे।