काशीपुर- मुरादाबाद में एक सरफिरे पिता ने रात में सोते समय अपने चार बच्चों पर कैंची से हमला कर दिया और चारों को बुरी तरह घायल कर दिया। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। इनका इलाज उत्तराखंड के काशीपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी पिता हमला करने के बाद फरार हो गया है। हमले में बच्चों की मां भी घायल हुई है। वारदात के पीछे तांत्रिक क्रिया या फिर आर्थिक तंगी को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी का नाम रोहताश सिंह है जो दर्जी का काम करता है। घटना में आरोपी के 14 साल के बेटे रवि की मौत हो गयी है। जबकि शिवानी (16), सलोनी (15) और आकाश (8) साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। घटना ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके के निर्मलपुर गांव की है। घटना के बाद से गांव में दहशत है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।



