Homeराज्यउत्तराखण्डएक साल पूरा होने पर विधायक कर्णवाल ने किया यह कार्यक्रम

एक साल पूरा होने पर विधायक कर्णवाल ने किया यह कार्यक्रम


देहरादून। झबरेड़ा के टाउनहॉल में विधायक देशराज कर्णवाल का विधायक के तौर पर एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर श्री देशराज कर्णवाल से संबंधित एक पत्रिका का भी विमोचन किया गया। मौक़े पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक जी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री अग्रवाल नें विधायक देशराज कर्णवाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के शुभअवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि देशराज कर्णवाल एक जुझारू विधायक है एवं वह हमेशा अपने क्षेत्र एवं समाज के उत्थान के लिए तत्पर रहते हैं ।उन्होंने कहा कि देशराज कर्णवाल क्षेत्र में ही नहीं अपितु सदन के भीतर भी अपने क्षेत्र की समस्याओं प्रश्नों एवं याचिकाओं के माध्यम से उठाते रहते हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कर्णवाल जी पहले ऐसे विधायक हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं को सबसे अधिक याचिकाओं के माध्यम से सदन के पटल पर रखा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देशराज कर्णवाल के सहयोग एवं विश्वास पर ही आज बाबा भीमराव अम्बेडकर का चित्र उत्तराखंड के सभी सरकारी संस्थानों में देखा जा सकता है। श्री अग्रवात ने कहा कि मुझे अपेक्षा है कि कर्णवाल जी निरन्तर क्षेत्र के विकास के लिए प्रगतिपथ पर रहेंगे। इस अवसर पर विनय रोहिला ,जयपाल सिंह चौहान ,कुलवीर सिंह ,सुरेंद्र कश्यप,सुरेन्द्र मलिक ,विपिन गर्ग ,भूपेन्द्र चौधरी ,मानवेंद्र जी ,राजवीर कश्यप ,वैजयंतीमाला ,भगवान सिंह अन्य लोग उपस्थित थे

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular