Homeराज्यउत्तराखण्डअपर आयुक्त खाद्य ने निकाला अजब-गजब आदेश, कांग्रेस ने खड़े किए सवाल।

अपर आयुक्त खाद्य ने निकाला अजब-गजब आदेश, कांग्रेस ने खड़े किए सवाल।

देहरादून – अपर आयुक्त खाद्य ने एक आदेश जारी किया है जिससे मंत्री रेखा आर्य सवालों के घेरे में आ गई है। ऐसा लगता है कि रेखा आर्य का विवादों से मानो चोली और दामन का साथ रहा हो।

दरअसल पत्र में अपर आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जोगी नवादा बरेली उत्तर प्रदेश में 108 शिवलिंग व मां बगलामुखी माता व नंदी बाबा की प्राण प्रतिष्ठा कार्य किया जा रहा है जिसमें सभी खाद्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को न्योता दिया गया है। जिस आदेश ने मुख्यमंत्री की टेंशन और बढ़ा दी है। चूंकि राज्य में आपदा काल चल रहा है। मौसम विभाग द्वारा राज्य के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उधर मामले की गंभीरता के बजाय मंत्री रेखा आर्य खाद्य अधिकारियों को बरेली का न्योता दे रही हैं। जबकि शासन द्वारा आदेश जारी किये गए है कि अगले तीन महीने तक कोई भी अधिकारी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि खाद्य मंत्री मामले का लेकर कितनी गंभीर है।

मसले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि इस प्रकार के सरकारी आदेशों से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा साथ ही प्रदेश की छवि धूमिल होगी उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस आदेश पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही कांग्रेस ने इसको लेकर सवाल भी खड़े किए हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular