Homeराज्यउत्तराखण्डएकल अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रभाग उत्तर पी-5 की कार्यशाला का...

एकल अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रभाग उत्तर पी-5 की कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ।

उधम सिंह नगर – तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर में एकल अभियान की तीन दिवसीय प्रभाग उत्तर पी-5 की कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया।

इस मौके पर कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, मुख्य वक्ता केंद्रीय प्रचार विभाग प्रमुख एकल अभियान और उत्तर प्रभाग पी-5 के पालक संजय मालवीय, प्रभाग अभियान प्रमुख प्रमोद कुमार के द्वारा माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस मौके पर संजय मालवीय के द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर एकल अभियान के सफल संचालन के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय कार्यशाला 20 सत्रों में संचालित होगी, जिसमें पंचमुखी शिक्षा जिसमें प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, स्वाभिमान जागरण शिक्षा, ग्राम्य विकास शिक्षा और संस्कार शिक्षा के माध्यम से गांव में एकल अभियान को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक लाख से ऊपर एकल विद्यालय पूरे भारत वर्ष में संचालित हो रहे हैं जोकि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा जागरण को लेकर प्रयत्नशील है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular