Homeराज्यउत्तराखण्डएई और जेई पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी ने 96 आरोपियों के...

एई और जेई पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी ने 96 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट की दाखिल।

हरिद्वार – उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के एई और जेई पेपर लीक प्रकरण में भी एसआईटी ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। एसआईटी ने 96 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए गए हैं।

बता दें कि इससे पहले पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में भी 60 आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल की जा चुकी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर की गई है।

एसआईटी ने जांच में की 20.49 लाख की रिकवरी

बताया कि जांच के दौरान एसआईटी ने 20.49 लाख की रिकवरी की है। जबकि आरोपी अनुराग के बैंक खाते में जमा 13.41 लाख की रकम फ्रीज कराई गई। जेल में बंद निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की खरीदी गई करीब 35 लाख रुपये की ज्वेलरी भी बरामद की गई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular