ऋषिकेश- ऋषिकेश में कोतवाली पुलिस ने एक लग्जरी कार में तस्करी कर लाई गई 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी अनुमानित लागत 1.44 लाख रुपये है। कोतवाली के इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि सुबह चंद्रभागा पुल पर पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक फोर्ड कार को रोका तो उसमें 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने उपेंद्र सिंह पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम कीप पानीपत हरियाणा और सावन पुत्र चंद्र विक्रम निवासी 35 रानी बाग गुरु रामदास एंक्लेव जालंधर पंजाब को गिरफ्तार किया है। पेटी में ब्लू मोड व्हिस्की बरामद हुई है। इसकी अनुमानित लागत 1.44 लाख रुपये है।