Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश में टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम...

ऋषिकेश में टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी।

ऋषिकेश – उत्तराखंड के ऋषिकेश से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां आज सुबह लक्ष्मण झूला मार्ग पर  एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई।ये फैकटरी टायरों पर रबड़ चढ़ाने की है। जिससे दूर तक आग की लपटे दिख रही है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी, लेकिन आग भीषण होने के कारण कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला मार्ग पर भैरव कॉलोनी स्थित एक टायर फैक्ट्री में सोमवार (आज) की सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ये फैक्ट्री आबादी के बीच में स्थित है। बता इस फैक्ट्री में सोमवार की सुबह करीब 930 बजे अचानक आग लग गई। फैक्टरी काफी समय से बंद बताई जा रही है।

वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पुहंची है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आग को बुझाने में जुटी है। लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो रही है।  हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular