Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे भनेरपाणी में 800 मीटर तक क्षतिग्रस्त, आज दोपहर तक हाईवे...

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे भनेरपाणी में 800 मीटर तक क्षतिग्रस्त, आज दोपहर तक हाईवे के सुचारु होने की उम्मीद।

चमोली – बदरीनाथ हाईवे 13 अगस्त की रात से अवरुद्ध है। पीपलकोटी नगर से एक किलोमीटर जोशीमठ की ओर भनेरपाणी में हाईवे करीब 800 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया था।

एनएचआईडीसीएल की ओर से यहां जेसीबी की मदद से हाईवे को खोलने का काम किया जा रहा है। आज बुधवार दोपहर तक हाईवे के सुचारु होने की उम्मीद है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जाने वाले तीर्थयात्री व पर्यटकों के साथ जोशीमठ क्षेत्र के लोग यहां पैदल आवाजाही कर अपने गंतव्य को पहुंच रहे हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular