Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश के मस्तराम घाट पर नहाने गई महिला यात्री गंगा में बही,...

ऋषिकेश के मस्तराम घाट पर नहाने गई महिला यात्री गंगा में बही, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी।

देहरादून/ऋषिकेश – ऋषिकेश में मंगलवार सुबह गुजरात की एक महिला यात्री गंगा में बह गई। एसडीआरएफ की टीम महिला की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि नीलू बेन पत्नी रमेश भाई ठक्कर अहमदाबाद, गुजरात से यात्रियों के दल के साथ ऋषिकेश घूमने आई थी। वह आश्रम में रह रही थी। आज सुबह वह मस्तराम घाट पर नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया और पैर फिसलने से वह तेज धारा में बह गई।

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद तुरंत एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू की।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular