
पौड़ी – श्रीनगर के विकास खंड कीर्तिनगर के मलेथा और लक्ष्मोली गांव के बीच रविवार को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की निर्माणाधीन करीब तीन किलोमीटर लंबी सुरंग आर-पार हो गई है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी व रेल विकास निगम और कार्यदायी एजेंसी नवयुगा इंजीनियरिंग कंपनी के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने मिष्ठान वितरण किया।

विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि रेल परियोजना का निर्माण कार्य बड़ी तेजी के साथ चल रहा है। कई जगहों पर सुरंगें आर-पार हो चुकी हैं। जिससे पहाड़ पर रेल के जल्द से जल्द पहुंचने की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं।
कपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मधुसूदन ने कहा कि अब सुरंग के अंदर के सभी कार्याें को तेजी के साथ पूरा किया जाएगा। इस सुरंग की लंबाई 2.869 किमी है। कार्यक्रम में आरवीएनएल के सीपीएम अजीत सिंह यादव, निदेशक संदीप नैनवाल, पीयूष पंत, प्रफुल्ल, राजेश अरोड़ा, भाजपा के जिला मंत्री नरेंद्र कुंवर, दीवान बिष्ट, दीपक राणा, मुकेश लखेड़ा, पंकज उनियाल, सुनील कठैत व प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे।




Find great sorts of rubbers. Tools give safe time. Catch [url=https://thebealach.co.uk/]gay men porn[/url] now. Pick any style right.