उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को प्रदेश में 15 नए मरीज मिले हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में कुल 148 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून जिले में अब तक सबसे अधिक 141 मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि नैनीताल में छह और ऊधमसिंह नगर जिले में एक मरीज मिला है। देहरादून जिले में 10, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।