Homeराज्यउत्तराखण्ड"उत्तराखण्ड कौशल विकास समिति के परियाजना निर्देशक डॉ पंकज पांडेय को मुख्यमंत्री...

“उत्तराखण्ड कौशल विकास समिति के परियाजना निर्देशक डॉ पंकज पांडेय को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित”

बड़ी खबर :उत्तराखंड में कौशल विकास क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए उत्तराखंड कौशल समिति के परियोजना निदेशक डा. पंकज कुमार पांडेय को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अवॉर्ड देकर सम्मानित किया है देहरादून में आयोजित एक निजी टीवी चैनल दुवारा आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस आवर्ड 2017 कार्यकर्म में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के दुवारा डॉ पंकज पांडेय को सम्मानित किया गया.
शून्य से शिखर तक पहुंचे डॉ पंकज पांडेय
उत्तराखंड कौशल विकास समिति के मिशन निर्देशक आईएएस अधिकारी डॉ पंकज कुमार पांडेय उन अधिकारियो में है जो खुद भी शून्य से शिखर पर चढ़े है। हमेशा उनकी सोच रही है की उत्तराखंड का बेरोजगार कौशल विकास के माध्यम से शून्य से शिखर तक पहुंचे।परियोजना निदेशक डॉ पंकज कुमार पांडेय का कहना है की उत्तराखंड कौशल समिति के परियोजना के माध्यम से पिछले वर्ष 12700 लोगों को ट्रेनिंग देकर रोज़गार दिलाया गया था। जबकि इस साल13000 बेरोजगारों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
इससे पहले भी मिल चुके है कई अवॉर्ड 

डॉ पंकज कुमार पांडेय को मिलने वाला यह कोई पहला अवॉर्ड नहीं है इससे पहले उन्हें वैश्विक कौशल विकास मिलन 2017 जो पेरिस में आयोजित किया गया था उसमें उत्तराखंड कौशल विकास समिति के परियोजना निदेशक डा. पंकज पांडेय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया था। फ्रांस  में 19 जून से 23 जून 2017 तक इस सम्मेलन में डा. पांडेय उत्तराखंड सरकार के विशेष प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित थे। डा. पंकज कुमार पांडेय ने उत्तराखंड कौशल विकास समिति के कार्यक्रमों को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत कर भारी सराहना प्राप्त की और उत्तराखंड के प्रतिनिधि के रूप में कौशल विकास क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए उत्तराखंड कौशल समिति के परियोजना निदेशक डा. पंकज कुमार पांडेय के सार्थक प्रयासों को मान्यता दी गई। उनके इस विशेष प्रयास के लिए इनोवेशन इन यूज आफ आईटी इन स्किल डेवलपमेंट के संदर्भ में अवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंस से डा. पांडेय को सम्मानित किया गया जो अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत और उत्तराखंड की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है। इस सम्मान से डा. पांडेय के उन अभिनव प्रयासों को भी अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिली है  जो उन्होंने कौशल विकास क्षेत्र में उत्तराखंड में कर दिखाया है। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से देश, प्रदेश और परियोजना निदेशक तीनों का महत्व बढ़ा है और उन्हें इस सम्मान ने गौरवान्वित किया है। इस सम्मान ने उत्तराखंड को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular