Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड़ में पुलिस स्टेशनों की कार्यक्षमता बढ़ाने कों लेकर एडीजी अशोक कुमार...

उत्तराखंड़ में पुलिस स्टेशनों की कार्यक्षमता बढ़ाने कों लेकर एडीजी अशोक कुमार ने ली बैठक, बैठक में इन-इन बिंन्दुओं पर किया गया विचार विमर्श……

देहरादून- पुलिस मुख्यालय में आज उत्तराखंड़ पुलिस स्टेशनों की कार्यक्षमता बढ़ाने कों लेकर बैठक की गई। बैठक में एडीजी लाॅ एंड आर्डर अशोक कुमार, दीपम सेठ, रिद्धिम अग्रवाल व अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा इस विषय पर गहन विचार-विमर्श किया गया। एडीजी लाॅ एंड आर्डर अशोक कुमार ने कहा कि जनपद देहरादून में साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन में खोये हुये मोबाइल फोनों की बरामदी हेतु माह नवम्बर 2017 में “मोबाईल रिकवरी सैल” स्थापित किया गया था, उक्त मोबाईल रिकवरी सैल द्वारा अबतक लगभग 80 लाख रुपये के कुल 662 मोबाईल फोन बरामद किये गये है जो कि एक अच्छी उपलब्धी है।’ लेकिंन इसके साथ साथ अपनी कार्यक्षमता कों और बढाना होगा।

बैठक में निम्न बिन्दुओं पर निर्देशित किया गयाः-
1- अशोक कुमार ने कहा कि साईबर क्राइम की विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

2- साईबर क्राइम के मामलों में जैसे ATM एवं Bank Frauds, Social Media पर महिलाओं को परेशान करने आदि में तत्काल एफआरआई दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी कर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाये जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके।

3- ऑनलाइन सी0एल0जी व्हाटसएप ग्रुप को और अधिक एक्टीवेट किया जाये ।

4- राज्य में अपराधियों के सक्रिय गैंग जिनके कुछ सदस्य जेल में है तथा कुछ सक्रिय सदस्य जमानत पर बाहर है, उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत सक्रिय गैंग के सदस्यों की सम्पत्ति जब्त कराने की कार्यवाही की जाये।

5- एसटीएफ तथा जनपदीय एस0ओ0जी0 के मध्य समन्वय बढ़ाने की उद्देश्य से उनके मध्य मासिक बैठक की जाये जिससे उनके कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि होने के साथ-साथ अपराधों का शीघ्र अनावरण किया जा सके।

6- प्रदेश के पाँच हचार से अधिक धनराशि वाले 62 ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु एस0टी0एफ को निर्देशित किया गया।

7- साईबर क्राइम एवं उनसे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में स्कूल व कालेजो के माध्यम से जन जागरुकता अभियान चलाये जाये। साथ ही सोशल मीडिया,एफएम रेडियो, सिनेमा हाल आदि में भी प्रचार-प्रसार किया जाये।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments