देहरादून- उत्तराखंड़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 22 से 25 सितंबर तक भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही विभाग ने यात्रियों से राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के संपर्क में रहने की सलाह दी है। वहीं पिछले छह दिन से बारिश न होने के कारण मैदानी ईलाकों में सूर्यदेव की तपिश और उमस ने लोगों कों बेहाल कर रखा है लेंकिंन अब बारिश से आम लोगों कों कुछ राहत मिलने वाली है। वहीं जनपद रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग 107 कुण्ड -चोपता मोटर मार्ग सिरसोली में अवरूद्ध है। यहां जेसीबी मशीन कार्य कर रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग 107 रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और 58 रुद्रप्रयाग-बदरीनाथ यातायात हेतु खुला है।



