देहरादून शैली श्रीवास्तव- उत्तराखंड में आज से पॉलीथीन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य में 1 अगस्त से पॉलीथीन के प्रयोग पर सख्ती करने का निर्णय किया है। त्रिवेन्द्र रावत ने प्रदेशवासियों से पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने का अनुरोध करते हुए कहा कि पॉलीथिन के प्रयोग से हमारा पर्यावरण तो प्रदूषित होता ही है साथ ही कृषि, पशु एवं पक्षियों को भी बहुत हानि पहुंचती है। मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रदेश को स्वच्छ रखने एवं पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील करते हुए यह भी कहा कि राज्य सरकार की ओर से 1 अगस्त से पॉलीथिन के प्रयोग पर सख्ती करने का निर्णय लिया गया है, ताकि प्रदेश को स्वच्छ एवं निर्मल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को जन आंदोलन बना दिया है। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग बंद कर इस स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग दें।
