Homeअजब गजबउत्तराखंड़ की इन जगहों पर रहता है भूतों का वास, आप भी...

उत्तराखंड़ की इन जगहों पर रहता है भूतों का वास, आप भी जानकर रह जायेगें सन…..

शैली श्रीवास्तव- भूत प्रेत में आजकल कौन यकीन करता है। लेकिन फिर भी कुछ जगह ऐसी होती है जहाँ जाना खतरे से खाली नही होता। वैज्ञानिक इस बात पर यकीन नही करते, लेकिन हमारे देश में कई जगह ऐसी है जहां भूतों का वास है। जाने उस जगह के बारे में।उत्तराखंड में वैसे तो हर जगह खूबसूरत और घूमने लायक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड में कुछ जगह ऐसी है जहां भूतों का डेरा माना जाता है। ऐसी ही कुछ जगह उत्तराखंड में भी है। लोग कहते हैं यहां जाना खतरे से खाली नहीं है क्योंकि यह रुहों का बसेरा है। इस बात में कितनी सच्चाई यह तो नहीं कह सकते लेकिन लोग यहां जाने से डरते तो जरुर हैं। उत्तराखंड के चंपावत जिले का स्वाला गांव, जिसे लोग भूत का गांव कहते हैं। इस गांव में एक भी इंसान नही रहता केवल भूत रहते हैं। कहा जाता है कि 1952 में इस गांव के पास से एक गाडी गुजर रही थी जिसमे फौजी लोग बैठे थे बताया गया है कि करीब 8 फौजी बैठे थे इस गाड़ी में और ये गाड़ी जा गिरी एक खाई में बचाव के लिए फौजियों ने गांव वालो को आवाज दी, लेकिन कोई मदद के लिए नही आया। जिसके कारण सभी की मौत हो गयी। तबसे उनकी आत्माएं वही भटक रही हैं। बताया गया है कि गांव वालो को ये आत्माएं परेशान कर रही थी जिससे सभी ने ये गांव खाली कर दिया।
उत्तराखंड का एक और सबसे भूत स्थान सवॉय होटल है जो मसूरी में स्थित है। 121 कमरों वाला यह होटल मनहूस माना जाता है। इसकी वजह ये है कि इस होटल में एक ब्रिटिश महिला की रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद उस महिला की आत्मा उस होटल में भटकती है।
बताया जाता है कि इसके बाद जिस डॉक्टर ने महिला का पोस्टमार्टम किया व जिसने उसकी चित्रकारी की थी उसकी भी हत्या हो गई थी। यह तीनों हत्याएं आज तक रहस्यमयी है और इसके बाद यहां पर आने वाले लोगों के लिए डर का माहौल बना रहता है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular