
उत्तराखंड शासन ने उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में चारधाम यात्रा को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है यानी 1 जुलाई 2021 से प्रस्तावित यात्रा अब अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंधित रहेगी। आपको बता दें हाईकोर्ट ने कल सुनवाई के दौरान 1 जुलाई से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है, हाईकोर्ट का कहना कि चारधाम यात्रा को लेकर अभी प्र्याप्त तैयारी नहीं है।




