बड़ी खबर : उत्तराखंड में एक बड़े विभाग के एमडी का स्टिंग कर ब्लेकमेल करने का मामले ने तूल पकड़ लिया है अब तक भष्ट्राचार के मामले पर जीरो टॉलरेंस का दावा का दम भर रही मौजूदा त्रिवेंद्र सरकार के लिए ब्लेकमेलिंग की यह खबर ने परेशानी बढ़ा दी है संसदीय कार्य और पेयजल मंत्री प्रकश पंत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रकरण की सीबीआई एवं एसआईटी से जाँच कराने का अनुरोध किया है
स्टिंग की आड़ में ब्लेकमेल करने का यह मामला उत्तराखंड पेयजल निगम का बताया जा रहा है जिसमे ब्लेकमेलर ने भष्ट्राचार के मामले को लेकर पेयजल निगम के एमडी भजन सिंह का स्टिंग किया और फिर मामले को रफादफा करने के लिए डेढ़ करोड़ में सौदा किया… लेकिन कथित स्टिंग प्रकरण की खबरे मिडिया में आने के बाद मामले का पर्दापाश हो गया.वंही इस मामले ने जीरो टॉलरेंस की निति पर काम करने का दावा कर रही राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी…पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस प्रकरण की सीबीआई एवं एसआईटी जाँच कराने साथ ही उन्होंने पेयजल निगम के एमडी भजन लाल को प्रकरण की जाँच पूरी होने तक किसी अन्य विभाग में अटैच करने का अनुरोध किया है… हलाकि प्रकाश पंत ने स्टिंग प्रकरण की जाँच के बाद पुरे मामले का खुलासा हो जाएंगे। उन्होंने साफ कहा कि सरकार किसी भी विभाग में भष्ट्राचार बर्दाश नहीं करेगी….
वंही स्टिंग प्रकरण मामले में पेयजल निगम के एमडी भजन लाल से हमने फोन पर बात करने की कोशिश की तो उन्होंने हमारा फोन नहीं उठाया। लेकिन उनके इस प्रकरण में कितनी सचाई है यह तो जाँच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन एमडी भजन लाल का विवादों से पुराना नाता रहा है उनको पेयजल निगम का एमडी बनाए जाने का पहले भी भारी विरोध हुआ था
आपको बतादे की भष्ट्राचार के मामले में पेयजल निगम के एमडी भजन लाल का स्टिंग बनाकर ब्लेकमेल करने के मामले को सबसे पहले www.vision2020news.com ने खबर चलाई थी जिसके बाद सरकार हरकत में आई और सरकार ने पुरे प्रकरण के जाँच के लिए सहमति जताई है…..
यंहा करे क्लिक : उत्तराखंड एक बार फिर स्टिंग की चपेट में ! – http://vision2020news.com/?p=68969



