Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दो दिन में 13 घंटे 47 मिनट...

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दो दिन में 13 घंटे 47 मिनट चला।

देहरादून – उत्तराखंड में विधायी कार्य निपटने के साथ ही सात दिन का शीतकालीन सत्र सिर्फ दो दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। सदन पांच दिसंबर तक प्रस्तावित था। देर शाम विस के प्रभारी सचिव हेम पंत ने सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने की अधिसूचना भी जारी कर दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा सदन टैक्स देने वालों के पैसे से चलता है। जब मेरे पास कोई भी बिजनेस नहीं होगा तो मेरे लिए सत्र चलाना बेमानी होगा। जो काम मेरे पास आया, उसे दो दिन पूरा कर दिया गया। किसी का राजनीतिक एजेंडा हो सकता है। केवल उसके लिए सत्र चलाऊं, यह उचित नहीं है। पैसा मुश्किल से कमाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2