Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी समेत देश के दिग्गज नेता...

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी समेत देश के दिग्गज नेता पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं।

देहरादून – उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के समस्त प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। जहां सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा कि 24वें उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की आप समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस शुभ अवसर पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों एवं पृथक राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड वासियो कों बधाई दी हैं अपने संदेश मे उन्होंने कहा कि “भारतीय संस्कृति और परंपरा की समृद्धि में देवभूमि उत्तराखंड का अमूल्य योगदान है।

प्राकृतिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध इस प्रदेश के मेरे सभी परिवारजन अत्यंत परिश्रमी होने के साथ-साथ बेहद पराक्रमी भी हैं। आज राज्य के स्थापना दिवस पर उन्हें मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।”

वहीँ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्राकृतिक सौन्दर्य और अध्यात्म की पावन धरा उत्तराखंड के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार देवभूमि उत्तराखंड की प्रगति और जनता के कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। मैं प्रदेश की निरंतर खुशहाली की कामना करता हूँ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular