Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड मे 6 व 7 फरवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार.......

उत्तराखंड मे 6 व 7 फरवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार…….

देहरादून- प्रदेश में छह और सात फरवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार से काले बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को देहरादून और पर्वतीय इलाकों में बादल छाए रहेंगे। जबकि बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार को मध्यम स्तर की बारिश के साथ हवाएं चलेंगी। शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। छह और सात फरवरी को मसूरी, धनोल्टी, चकराता और दो हजार मीटर तक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। नौ को फिर से बादल छाए रहेंगे। 10 फरवरी को मौसम खुलेगा। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर के साथ ही नैनीताल के तराई वाले इलाकों में घना कोहरना छाने की चेतावनी जारी की गई है। बता दे सोमवार को दून का तापमान न्यूनतम सात डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को तापमान न्यूनतम आठ और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular