उत्तराखंड में मेट्रो परियोजना को तैयार करने के लिए साढ़े तीन साल का लक्ष्य रखा गया है। 25,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली 73 किमी लंबाई की देहरादून-ऋषिकेश-हरिद्वार मेट्रो रेल परियोजना में पांच किमी ट्रेक अंडर ग्राउंड, जबकि शेष लगभग 68 किमी रेलवे ट्रेक एलिवेटेड होगा।
शहरी विकास व आवास मंत्री मदन कौशिक ने मंगलवार को विधानसभा स्थित कक्ष में मेट्रो रेल परियोजना को लेकर बैठक की। बैठक में शहरी विकास मंत्री ने अपर सचिव शहरी विकास को निर्देश दिए कि इसी महीने मुख्यमंत्री, अध्यक्ष विधानसभा एवं परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के साथ मेट्रो रेल परियोजना के प्रस्तुतिकरण के लिए बैठक निर्धारित की जाए।
उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन से अनुबंध होने के बाद यह परियोजना साढ़े तीन वर्ष में समयबद्धता से पूर्ण हो जानी चाहिए। परियोजना के अंतर्गत आवश्यक दो डिपो आइडीपीएल ऋषिकेश तथा भानियावाला के लिए प्रस्तावित शहरी विकास मंत्री ने कहा कि मेट्रो रेल प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले परियोजना क्षेत्र देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, डोईवाला, राजपुर तथा मुनिकीरेती को सम्मिलित करते हुए मेट्रोपोलिटिन क्षेत्र घोषित किए जाने के लिए कैबिनेट प्रस्ताव तैयार किया जाए




