Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, रोडवेज और कार में जबरदस्त...

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, रोडवेज और कार में जबरदस्त भिड़ंत।

देहरादून – उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थामने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के लच्छीवाला में आज सुबह करीब साढ़े सात बजे एक बस और एक कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। कुछ लोगों को हल्की चोट आई है।


जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस UK07PA3112 यात्रियों को लेकर देहरादून से पौड़ी जा रही थी। इसी दौरान सुबह साढ़े सात बजे लच्छीवाला के पास तेज रफ्तार बस ने मारुति 800 कार UK07X3418 को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों वहां अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इससे मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे, जबकि बस भी यात्रियों से भरी थी।

बस सवार लोगों का आरोप है कि बस चालक ने शराब पी रखी थी और वह तेज रफ्तार से बस चला रहा था।
गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोटें नही आई। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है। लेकिन लोगों का कहना है कि, पहाड़ जा रही बस चालक के शराब पीने के कारण पहाड़ी मार्ग पर पहुंचने पर किसी बड़े हादसे की भी आशंका बनी थी।

वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस चालक का मेडिकल करने के साथ ही घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular