Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड,...

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड, कई मार्ग हुए बंद तो कई गांवों से कटा संपर्क….

देहरादून- उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह नैनीताल, धनोल्टी, औली और चकराता में बर्फबारी से और भी ठंड बढ़ गई है। वहीं सुबह हुई बर्फबारी के बाद से ही औली, गंगोत्री-यमुनोत्री और पिथौरागढ़ मार्ग बंद हो गए हैं। चमोली और उत्तरकाशी में कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है। उधर, पिथौरागढ़-घाट मोटर मार्ग दिल्ली बैंड के पास चट्टान गिरने से बंद हो गया है। एनएच से प्राप्त सूचना के अनुसार देर शाम तक खुलने की संभावना है। मुनस्यारी-थल मार्ग भी बर्फबारी के कारण मार्ग बंद है। पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार को मौसम में बदलाव हुआ है। तापमान में गिरावट आने से अचानक ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, ठंड बढ़ने से अब बर्फबारी होने की संभावना भी बढ़ गई है।गुरुवार से ही गढ़वाल और कुमाऊं में मौसम का मिजाज बिगड़ गया था। चमोली जिले में बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, औली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही जो कि आज भी जारी है। गैरसैंण में भी शुक्रवार सुबह से बर्फबारी हो रही है। भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन एवं परिसर के आसपास करीब 6 फिट बर्फ पड़ी है। यहां पूरे क्षेत्र में चारों तरफ कोहरा छाया है। सम विभाग ने आज भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश में आज और कल कोल्ड डे कंडीशन भी हो सकती है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular