Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों में पड़ने लगी...

उत्तराखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड।

देहरादून – प्रदेश में पहाड़ी इलाकों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह शाम प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। नैनीताल और अल्मोड़ा में तापमान में इतनी गिरवट आ गई है कि पानी जमने लगा है।

पहाड़ों में बढ़ी ठंड

पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। नैनीताल जिले में जहां बीते कुछ दिनों से मौसम सामान्य चल रहा था तो वहीं ठंड में इजाफा हो गया है। रविवार को आसमान में बादल छाने के कारण नैनीताल में ठंड में इजाफा हो गया है। जिसका सैलानी लुत्फ उठाते हुए नजर आए।

जमने लगा पानी

अल्मोड़ा में भी ठंड में एकदम से इजाफा हुआ। जागेश्वर में तो घरों तक नल से आने वाला पानी अब जमने लगा है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अब अंगीठी जलाने लगे हैं। गर्म कपड़ों के साथ ही आग का सहारा ठंड से बचने के लिए लिया जा रहा है।

शाम होते ही घरों में दुबकने लगे लोग

ठंड इतनी बढ़ गई है कि पहाड़ों पर लोग शाम होते ही घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए हैं। पहाड़ों पर घूमने आए सैलानी गर्म कपड़ों की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर लोग आग सेंकते नजर आए। रविवार को विश्वकप क्रिकेट के फाइनल मैच को देखने के दौरान शाम और रात में लोग आग सेकते हुए चाय का आनंद लेते हुए नजर आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular