Monday, March 9, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाएं अपनी...

उत्तराखंड में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाएं अपनी ही बेटियों का करवा रही थी शारीरिक शोषण……

रुद्रप्रयाग- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बुधवार को पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान क्षेत्र के एक होटल से दो नाबलिग के साथ दो महिलाएं हिरासत में ली गईं। एक नाबालिग की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। बताया गया कि पकड़ी गई दोनों महिलाएं ही अपनी नाबालिग बेटियों का शारीरिक शोषण करवा रही थीं। नाबालिगों की उम्र 16 व 13 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार इस मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों के संलिप्त होने की संभावना है। जांच के तहत एक नाबालिग का मेडिकल कराया गया। जबकि दूसरी नाबालिग के मामले में किशोर न्याय बोर्ड की काउंसलिंग पूरी होने के बाद ही कार्रवाई होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2