Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, हल्की से मध्यम बारिश,...

उत्तराखंड में पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि के आसार।

देहरादून – उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्व में 4 दिन के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट को अब येलो अलर्ट में बदल दिया है। राज्य मौसम विभाग विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में 12 जून से 15 जून तक येलो रेट रहेगा। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।


राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 12 जून से 15 जून तक राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि के आसार है। वही मैदानी इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चौकीदार हवाएं चलने की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार से 15 जून तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर में वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments