Wednesday, March 4, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं, मुख्यमंत्री ने किया फोकस।

उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं, मुख्यमंत्री ने किया फोकस।

देहरादून – देश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटन को बढ़ावा देने के नज़रिए से पर्यटन विभाग के सचिव दिलीप जावलकर और तमाम आलाधिकारी और देश भर से जुटे होटिलियर्स के साथ बैठक में कई सुझावों पर चर्चा की।

बैठक के बाद मीडिया से मुख़ातिब हुए सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि पर्यटन हमारे राज्य का मुख्य आधार है और जिस सोच के साथ उत्तराखंड का निर्माण हुआ, उसी सोच के साथ सरकार आगे बढ़ रही है।

आगे सीएम धामी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में ऑल वेदर रोड हो, चाहे भारत सड़क माला योजना हो, दिल्ली देहरादून हाईवे हो, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन हो, एलिवेटेड रोड हो सभी पर तेजी से काम हो रहा है।

पर्यटन के बढ़ावे के लिए हवाई सेवा का विस्तार किया गया है, जिसमें गौचर की हवाई पट्टी, चिन्यालीसौड़ की हवाई पट्टी सब पर काम चल रहा है। इसके अलावा देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट का भी विस्तार किया जा रहा है। साथ ही सीएम धामी ने उत्तराखंड के पर्यटन के क्षेत्र में भविष्य में बड़े निवेशकों के आने की संभावनाएं जताई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2