Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में नई विधुत दरों का एलान, बिजली हुई महंगी

उत्तराखंड में नई विधुत दरों का एलान, बिजली हुई महंगी

राज्य में बिजली महंगी हो गई है। विधुत नियामक आयोग के चेयरमैन ने देहरादून में नई विधुत दरों की घोषणा की।

कितनी बढे है बिजली के दाम 

प्रदेश में बिजली की दरें 5.72 प्रतिशत बढ़ा दी गयी है।

अब घरेलु उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 10 पैसे, कमर्शियल उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 20 पैसे व इंडस्ट्रीयल उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 24 पैसे मंहगी बिजली उपलब्ध होगी।

विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने कहा कि उत्तराखण्ड देश में सबसे सस्ती बिजली देने वाला राज्य है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड पावर कारर्पोरेशन ने अपना घाटा कम करने के लिए विद्युत में 22 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन विभाग को लम्बे समय से लाइन लॉस कर अपना घाटा कम करने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन विभाग अपना लाइन लॉस कम नही कर पा रहा है।

यूपीसीएल से बिजली की दरें 22 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था जिसकी सुनवाई के बाद विद्युत नियामक आयोग ने 5.72 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular