Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में चल रहे सभी स्लॉटर हाउस अवैध

उत्तराखंड में चल रहे सभी स्लॉटर हाउस अवैध

प्रदेश में इस समय 14 स्थानों पर स्लॉटर हाउस संचालित हो रहे हैं। प्रदेश में इस समय सभी स्लॉटर हाउस (बूचड़खाने) अवैध चल रहे हैं। इन स्लॉटर हाउस ने नियमानुसार खाद्य सुरक्षा निदेशालय से न कोई लाइसेंस लिया है और न ही इसके लिए अभी तक आवेदन किया है।

अचरज है कि बावजूद इसके इनमें से अधिकांश धड़ल्ले से अपना काम कर रहे हैं। प्रदेश में इस समय 14 स्थानों पर स्लॉटर हाउस संचालित हो रहे हैं।

इन स्लॉटर हाउस में काटे गए मांस के प्रदूषित होने की आशंका बनी रहती है और इसे खाने से गंभीर बीमारियां होने का खतरा है। बावजूद इसके प्रदेश में इनकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। यहां स्लॉटर हाउस के लिए सभी नियम पूरे करने के बाद खाद्य सुरक्षा निदेशालय से लाइसेंस दिया जाता है। स्थिति यह है कि यहां अभी तक किसी भी स्लॉटर हाउस ने लाइसेंस नहीं लिया है। देहरादून व मसूरी के स्लॉटर हाउस का मामला अदालत में चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular