Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में अगले चार दिन बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश और...

उत्तराखंड में अगले चार दिन बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी के आसार।

देहरादून – उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिन बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का भी पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, शुक्रवार को भी उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बारिश-बर्फबारी का क्रम जारी रहा।


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। ऊचीं चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में कमी आ सकती है।

देहरादून में शुक्रवार को बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश के कारण तापमान में 11 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मार्च माह में 12 घंटे में दूसरी बार इतनी बारिश हुई है।

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि ने प्रदेश को बेहाल कर दिया है। एक तरफ जहां फसलों को नुकसान हुआ तो दूसरी तरफ शहरों में जलभराव से भी लोग परेशान हुए। कई जिलों में बिजली-पानी का भी संकट पैदा हो गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

  1. Check vast kinds of rubbers. Tools give sound fun. Catch [url=https://thebealach.co.uk/]gay anime porn[/url] here. Find any type easy.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular