Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना पाॅजिटिव, गृह प्रवेश में शामिल...

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना पाॅजिटिव, गृह प्रवेश में शामिल लोगों को हुई चिंता………

 देहरादून- उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही बंशीधर भगत के बेटे विकास भगत भी कोरोना वायरस की चपेट में हैं। उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने पिछले सप्ताह उनके संपर्क में आए सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील भी की है।

वहीं बंशीधर भगत और उनके बेटे की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन सभी लोगों में चिंता है जो उनके गृह प्रवेश की पार्टी में शामिल हुए थे। भगत ने 21 अगस्त को यमुना कालोनी स्थित सरकारी आवास में गृह प्रवेश पर सहभोज का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में उनके बेटे भी थे। कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सरकार के कुछ मंत्री और पत्रकार भी मौजूद थे। इतना ही नहीं राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजूए प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमारए पार्टी के प्रदेश महामंत्रीए प्रदेश मीडिया प्रभारी और कई अन्य नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की थी। इसके बाद भगत ने 24 अगस्त को मीडिया कर्मियों को सहभोज के लिए आमंत्रित किया था। इसी आयोजन के दौरान उन्होंने विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की पार्टी में वापसी कराई थी।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular