Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड बीजेपी प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा सल्ट विधानसभा उपचुनाव में...

उत्तराखंड बीजेपी प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा सल्ट विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को बड़ी जीत हासिल करेगी…..

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि सल्ट विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को बड़ी जीत हासिल करनी है और 2022 के विधानसभा चुनाव में इसे दोहराना है। दुष्यंत कुमार गौतम ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मिशन इलेक्शन में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और मीडिया टीम मिशन 2022 को लक्ष्य मानकर गंभीरता से जुट जाए। चार साल में किये गए विकास कार्य और वर्तमान में चल रही निरंतर विकास की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता में होना चाहिए। राज्य में केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी आमजन को अवगत कराना होगा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि मीडिया व सोशल मीडिया टीम की जिम्मेदारी सबसे महत्त्वपूर्ण है। उन्हें विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए अध्ययन करना चाहिए और तथ्यों के आधार पर उनका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सल्ट उपचुनाव् में पार्टी को बड़ी जीत हासिल करनी है लेकिन बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना होगा और यह 2022 में भी दोहराना है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल से यह अच्छी तरह हाशिल होगा। उन्होंने मीडिया टीम को अच्छे और ऐतिहासिक कार्यों को बेहतरीन प्रस्तुति देने को कहा।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular