कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा धनोल्टी और टिहरी से लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो चुके है। विज़न2020 न्यूज ने आपको कल ही सूत्रो के हवाले से खबर दी थी कि अगर पीडीएफ नेता दिनेश धनै और प्रीतम पंवार से कांग्रेस के बात नही बनी तो कांग्रेस मैदान में धनोल्टी से मनमोहन मल्ल और टिहरी से नरेंद्र रमोला को उतार सकती है। सूत्रों की मानें तो दोनों के नाम पर हाईकमान की मुहर लग गई है। बस अब नामों की औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

खबरों की मानें तो आज या कल में दोनों प्रत्याशी नांमाकन कर सकते है। खबर तो ये भी है कि रमोला और मल्ल आज कांग्रेस से चुनाव सिंबल लेने भी जा सकते है।
