देहरादूनः उत्तराखण्ड पुलिस के एक जवान पर शादी के नाम पर दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगा है। थाना नेहरू कालोनी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना नेहरू कालोनी में दी गयी तहरीर के अनुसार पीड़ित युवती का कहना है कि उसकी पुलिस कांस्टेबल मनीष भंडारी से 2016 में जान पहचान हुई थी। जिसके बाद मनीष भंडारी द्वारा पीड़िता को प्रिंस चौक के समीप रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित होटल में ले जाया गया और वहां उसने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। युवती का कहना है कि जब उसने यह बात अपने परिजनों को बताने को कही तो पुलिस कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर उसका मुंह बंद कर दिया। जिसके कुछ समय बाद में जब युवती ने पुलिस कांस्टेबल से अपने घर वालों से मिलाने की बात कही तो वह बार—बार युवती को टालने लगा। पीड़ित युवती द्वारा पुलिस कांस्टेबल पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस कांस्टेबल ने उसका जबरन गर्भपात भी करवाया है। पीड़िता ने थाना नेहरू कॉलोनी में पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ तहरीर दी है और पुलिस कांस्टेबल मनीष भंडारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
View huge sorts of shields. Goods give pure fun. Stream [url=https://nfj.org.uk/]gay twink porn[/url] quick. Choose your way smart.