ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स की क्वींस बेटन रिले उत्तराखंड की राजधानी शुक्रवार को देहरादून पहुंची। 21वें राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी क्वीन्स बेटन का स्वागत करने के लिए तमाम दिग्गज जमा हुए। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी क्वीन्स बेटन का स्वागत किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
भारत दुनिया का 51वां देश है जहां क्वीन्स बेटन पहुंची है. 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया में होने हैं. उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल भी होने हैं लिहाजा ये हौसला और अधिक बढ़ गया है। देहरादून से हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश पहुंचने पर उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बेटन को पकड़कर समारोह का शुभारम्भ किया.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स की क्वींस बेटन रिले उत्तराखण्ड में आना हम सब लोगों का सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एवं खेलों के क्षेत्र में अपना प्रदेश राष्ट्र स्तर पर अपनी पहचान बनाए इसके लिए इस प्रकार के आयोजन होना आवश्यक है।
क्वींस बेटन रिले 51 देशों का 2 लाख 30 हजार किलोमीटर का सफर तय कर यह 24 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी. इसमें कुल 71 देश शामिल है जबकि 57 देश राष्ट्र मण्डल के सदस्य है.
