Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनख, कंट्री लेड इनिशिएटिव समारोह को करेंगे...

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनख, कंट्री लेड इनिशिएटिव समारोह को करेंगे संबोधित।

देहरादून – वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में कंट्री लेड इनिशिएटिव (CLI) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे उपराष्ट्रपति। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं डॉ. सुदेश धनखड़ 26 और 27 अक्टूबर, 2023 को उत्तरखंड की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य में उनकी यह पहली यात्रा होगी।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहले 26 अक्टूबर को गंगोत्री जायेंगे और फिर अगले दिन वे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगे।

इसके पश्चात 27 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति धनखड़ वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित कंट्री लेड इनिशिएटिव (सी एल आई) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

अपनी इस यात्रा में उनका देहरादून राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular