योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत किसी सन्यासी के समान व्यक्तित्व के धनी हैं। इनका पतंजलि योगपीठ को सदैव से सहयोग मिलता रहा है। सीएम यशस्वी राजनेता हैं। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि उत्तराखंड की आबोहवा में रचे-बसे छोटे से गांव से निकलकर वे मुख्यमंत्री जैसे महान दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
पतंजलि योगपीठ में देश-विदेश से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में योगगुरु बाबा रामदेव का 23 वां सन्यास दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महाराज, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने बाबा रामदेव को शुभकामनाएं दी।




