
देहरादून-उत्तराखंड के लिए आज राहत की खबर है। सूबे में आज दूसरी लहर के दौरान कोरोना के सबसे कम 11 मामले आए हैं, खुशी की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना से किसी की भी जान नहीं गयी है. देहरादून में 1 का एक मरीज मिला। तो वहीं सात जिलों में बीते 24 घंटों में एक भी कोरोना का नया मरीज नहीं मिला है। नैनीताल जिले और हरिद्वार में 1-1 कोरोना पॉज़िटिव मिले। जबकि 58 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे। इस तरह प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 606 रह गयी है।

