Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, अवश्य पढ़े!

उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, अवश्य पढ़े!

अगर आप बेरोजगार है और पैसा कमाना चाहते है, कंप्यूटर की थोड़ी जानकारी रखते हो, तो आप वेब डेवलपर बनकर लाखों रुपये कमा सकते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट (निसबड) से प्रशिक्षण प्राप्त कर आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमे सरकार आपकी मदद करेगी….

इस काम के लिए आपको सरकार 4.50 लाख रुपये तक का लोन भी उपलब्ध कराएगी। क्योकि सूचना प्रौद्योगिकी के इस दौर में वेबसाइट की डिमांड काफी है। ऐसे में वेब डिजाइनर की जरूरत भी बढ़ गई है। आप भी यह काम सीखकर लाखों रुपये कमा सकते हैं। केंद्र सरकार वेब डेवलपर को 90 प्रतिशत तक लोन देती है। केवल दस प्रतिशत पैसा खुद देना होगा। अगर आपको वेबसाइट डिजाइन करना नहीं आता तो भी परेशान न हो।

केंद्र सरकार वेब डिजाइनिंग का प्रशिक्षण भी उपलब्ध करा रही है। इतना ही नहीं, सरकार लोन के साथ-साथ आपको सब्सिडी भी देती है। शहरी क्षेत्र में 15 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 25 प्रतिशत तक लोन पर सब्सिडी मिलती है। आप वेब डिजाइनिंग सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको लगभग 5.50 लाख रुपए का निवेश करना होगा। इसमें से 90 प्रतिशत यानी करीब 4.90 लाख रुपये लोन मिल जाएगा।

आपको केवल 55 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इस काम को शुरू करने के लिए आपको कंप्यूटर, मॉडम, लेजर प्रिंटर, स्कैनर, वेब कैमरा, डिजिटल कैमरा, केबल, सॉफ्टवेयर, डोमेन रजिस्ट्रेशन, वेब कनेक्शन, एनिमेटर की जरूरत होगी। निसबड या किसी प्राइवेट एजेंसी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आप यह काम शुरू कर सकते हैं।

नोट : खबर पसंद आए तो Like और शेयर जरुर करें………………..

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular