देहरादून- उत्तराखंड के पांच जिलों में आज और कल कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। चार अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश भी जारी किए हैं। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। बुधवार 22 जुलाई को भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। 23 जुलाई को पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 24 जुलाई को बारिश के आसार नहीं हैं।