क्या यह सच में डायनासोर है? इसे देखकर तो ऐसा ही लगता है। यही सवाल इस कंकाल को देखने वालों के मुंह पर था। जी हां, उत्तराखंड में डायनासोर के बच्चे का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया।
उत्तराखंड के जसपुर में अज्ञात प्रजाति के जीव का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। क्योकि ये कंकाल देखने में डायनासोर के बच्चे के कंकाल की तरह है। डायनासोर के बच्चे का कंकाल मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। कंकाल देखने के लिए भारी भीड़ जमा उमड़ पड़ी। प्रजाति की स्थिति स्पष्ट न होने से कंकाल कौतूहल का विषय बन गया है। फिलहाल पुलिस ने कंकाल अपने कब्जे में लेकर संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। किस प्रजाति का कंकाल है यह लैब जाने के बाद ही पता चलेगा।
आपको बता दें कि फैज-ए-आम मार्ग स्थित विद्युत सब स्टेशन पर 35 वर्ष पुराना भवन खंडहर में बदल चुका है। जहां बिलिंग काउंटर बनाने के लिए विभागीय कर्मचारी रविवार को उसमें सफाई करा रहे थे। तभी कबाड़ निकालते समय ठेकेदार को उसमें एक कंकाल दिखाई दिया। इस पर वहां मौजूद विभागीय कर्मचारियों ने कंकाल को बाहर निकाल कर उच्चाधिकारी समेत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
