Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के इन 5 ज़िलों में हिमस्खलन की चेतावनी, एनडीआरएफ को अलर्ट...

उत्तराखंड के इन 5 ज़िलों में हिमस्खलन की चेतावनी, एनडीआरएफ को अलर्ट जारी!

बड़ी खबर : एनडीएमए ने उत्तराखंड के चमोली में अगले चौबीस घंटों में हिमस्खलन आने की चेतावनी जारी की है. चमोली के अलावा 5 और हिमालयी ज़िलों में हिमस्खलन आने की चेतावनी करने के साथ ही हिमस्खलन संभावित ढलानों से लोगों को दूर रहने की सलाह दी है.राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बुधवार शाम पांच बजे से गुरुवार शाम बजे तक भूस्खलन आने की चेतावनी जारी की है.

इन जिलो में अलर्ट जारीएनडीआरएफ को अलर्ट जारी

हालांकि, इससे किसी भारी नुकसान की आशंका कम है। वहीं, मौसम विभाग ने भी प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, बारिश से फिलहाल राहत रहेगी, लेकिन कोहरा और पाले के चलते पारे में गिरावट आनी तय है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में आगामी तीन दिनों तक पाले का प्रकोप रहेगा।  विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमस्खलन होने की आशंका है।

एनडीआरएफ ने प्रदेश के चमोली जिले में डेंजर लेवल-3 (यलो अलर्ट) और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल में डेंजर लेवल-1 के एवलांच का अलर्ट जारी किया है। एनडीआरएफ के मुताबिक, लेवल-1 की चेतावनी में किसी तरह के खतरे की आशंका लगभग न के बराबर होती है, लेकिन लेवल-3 के अलर्ट में खतरे की आशंका रहती है। लिहाजा चमोली जिले में हिमस्खलन प्रभावित और खासकर बर्फीली ढलान वाली जगहों पर किसी भी गतिविधि से बचने की सलाह दी गई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments