Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के इन दो जिलों में शीतलहर का कहर जारी, अगले 48...

उत्तराखंड के इन दो जिलों में शीतलहर का कहर जारी, अगले 48 घंटे के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट।

देहरादून – ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में शीतलहर का कहर जारी है। इससे जल्द निजात की कोई उम्मीद नहीं है। क्योंकि, मौसम विभाग ने दोनों जिलों में अगले 48 घंटे के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में जबरदस्त ठंड पड़ने के साथ ही कोहरे की संभावना है।


ऐसे में शासन, जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि दोनों जिलों में रैन बसेरों की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ ही अधिक से अधिक अलाव जलाए जाएं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि लंबे समय तक ठंड में बाहर न रहे। ऊधमसिंहनगर के पंतनगर में जहां मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान गिरकर 11.5 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से आठ डिग्री कम था।

वहीं, हरिद्वार के रुड़की में अधिकतम तापमान 12 डिग्री रहा। दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते इन शहरों में लोगों को जबरदस्त शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सोमवार रात को न्यूनतम तापमान पंतनगर में 5.2 और रुड़की में 7.5 डिग्री सेल्सियस  रहा था।

चकराता में मंगलवार को अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम जीरो डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को दबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ा।

राजधानी दून में बुधवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है। राजधानी और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular