Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड की रीड है चार धाम यात्रा-गरिमा मेहरा दसौनी

उत्तराखंड की रीड है चार धाम यात्रा-गरिमा मेहरा दसौनी

देहरादून – उत्तराखंड कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने विज्ञप्ति के माध्यम से नवनियुक्त अध्यक्ष करन महारा की गढ़वाल यात्रा के दूसरे चरण की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 4 मई 2022 को प्रदेश अध्यक्ष महारा साथियों संग रुद्रप्रयाग जनपद पहुंचे , जहां उनहोंने कार्यकर्ता संवाद के दौरान कांग्रेस की आगामी रणनीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।कार्यकर्ता संवाद के दौरान रुद्रप्रयाग जनपद के कार्यकर्ताओं ने भी नवनियुक्त अध्यक्ष के समक्ष अपने विचार रखें। प्रदेश अध्यक्ष महारा सभी साथियों के साथ केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा के लिए रवाना हो गए।दसौनी ने बताया कि इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष और उनके सहयोगियों ने सभी यात्रियों को पर्चा वितरण किया जिसमें केदारनाथ धाम के इतिहास और महत्व की संक्षिप्त जानकारी दी हुई है ।दसौनी ने बताया की बुकलेट उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा माननीय अध्यक्ष करण मेहरा जी के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन से तैयार की गई है,जिसका मुख्य उद्देश्य चार धाम यात्रा का वैश्विक स्तर पर प्रचार प्रसार एवं सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश देना है। दसोनी ने बताया कांग्रेस उत्तराखंड में मुख्य विपक्षी दल है ऐसे में एक रचनात्मक सहयोगात्मक और सकारात्मक विपक्ष की अपनी भूमिका का निर्वहन करना उसका दायित्व है।

दसोनी ने यह भी कहा कि 2 साल तक कोरोना महामारी की जबरदस्त मार झेल रही उत्तराखंड की जनता आज जहां एक और बेरोजगारी से त्रस्त है वहीं महंगाई ने गरीब जनता की कमर तोड़ रखी है। ऐसे में उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा उन सभी बेरोजगारों के लिए एक आशा की किरण लेकर आई है। इन सभी बातों के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार और विपक्ष दोनों का उद्देश्य अपनी जनता का हित और उनकी आजीविका होना चाहिए। इसी दिशा में उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष ने सुंदर पहल करते हुए ना सिर्फ इन धामों की पैदल यात्रा करने का मन बनाया बल्कि केदारनाथ धाम जोकी हमारी आस्था का प्रतीक ही नही हमारा अभिमान भी है उसका एक संक्षिप्त इतिहास और विवरण आने वाले श्रद्धालुओं को वितरित करने का मन भी बनाया। दसोनी ने बताया कि वितरित किए जाने वाले पर्चे में केदारनाथ अर्थात भगवान शंकर के इस प्राचीन मंदिर के निर्माण से लेकर, यहां के तीर्थ पुरोहितों की जानकारी ,यह मंदिर किस शैली से बना है ,मंदिर के कितने भाग हैं और सभी भागों का क्या महत्व है एवं हमारी हिंदू सनातन संस्कृति जो विश्व का एकमात्र ऐसा धर्म है जो प्रकृति से प्रेम करना और उसका संरक्षण करना सिखाता है इन सभी पहलुओं पर यात्रियों को जानकारी दी गई है। दसोनी ने कहा कि निश्चित तौर पर प्रदेश अध्यक्ष की पहल तारीफ ए काबिल है जिससे ना सिर्फ चार धाम यात्रा बल्कि समस्त उत्तराखंड के पर्यटन सेक्टर को लाभ मिलेगा।

केदारनाथ धाम की अपनी पैदल यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महारा ने आगंतुकों से बातचीत भी की और उनकी यात्रा कितनी सुलभ और सुविधाजनक रही इस बारे में फीडबैक भी लिया। उत्तराखंड को अपने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किन कमियों पर ध्यान देना चाहिए इस पर भी विस्तार से यात्रियों से सुझाव लिए ।प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने देवभूमि आगमन पर सभी यात्रियों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए चार धामों से सभी के उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ की कामना की।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular