Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड की अफसरशाही में बड़ा फेरबदल,देहरादून के डीएम भी बदले गए...

उत्तराखंड की अफसरशाही में बड़ा फेरबदल,देहरादून के डीएम भी बदले गए…

देहरादून-उत्तराखंड सरकार ने आईएएस अफसरों में बड़ा फेरबदल किया है। डॉ. आर राजेश कुमार देहरादून के नए डीएम और बृजेश कुमार संत मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे। सोमवार देर रात सीएम पुष्कर धामी की मंजूरी के बाद सचिव (कार्मिक) अरविंद सिंह ह्यांकी ने यह आदेश किए हैं। अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से कृषि एवं कृषक हटाकर अब वित्त जबकि आनंद वर्धन से उच्च शिक्षा वापस लेकर गृह एवं कारागार की जिम्मेदारी दी है। प्रमुख सचिव आरके सुंधाशू से ग्रामीण नियंत्रण वापस ले लिया है, जबकि सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से विद्यालयी शिक्षा हटाकर कृषि एवं कृषक कल्याण का दायित्व सौंपा है।

सचिव नितेश झा से गृह व कारागार वापस लेकर पंचायती राज एवं निदेशक पंचायती राज, राधिका से ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा एवं स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली की अहम जिम्मेदारी वापस विद्यालयी शिक्षा व औद्योगिक विकास तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग सौंपें हैं। सचिन कुर्वे से औद्योगिक विकास वापस ले लिया है, जबकि सौजन्या को ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा की नई जिम्मेदारी दी है। सचिव डा. रंजीत सिन्हा गृह व कारागार की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे तो एसए मुरुगेशन से कार्यक्रम प्रबंधक पीआईयू (रोड एवं ब्रिज), यूडीआरपी, कार्यक्रम प्रबंधक व सिंचाई वापस लेकर खेल, युवा कल्याण व निदेशक खेल बनाया गया है।

एचसी सेमवाल से पंचायतीराज हटाकर सिंचाई और डा. पंकज कुमार पांडेय से सामान्य प्रशासन, प्रोटोकाल व महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा हटाकर राजस्व का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। सचिव विनोद रतूड़ी से उच्च शिक्षा वापस ले लिया है। प्रभारी सचिव बृजेश कुमार संत से खेल एवं युवा कल्याण लेकर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया है, जबकि भूपाल सिंह मनराल से कार्मिक एवं सतर्कता, प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले व आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी दी है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular